राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बेलन्दूर शाखा का गुरु पूजा उत्सव व गुरुदक्षिणा कार्यक्रम आयोजित
भूपेश कश्यप@ हिन्द सागर, बेंगलुरू: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आर.एस. एस.) शाखा बेलन्दूर नगर का आज रविवार को न्यू होरिजन इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में गुरु पूजा उत्सव, गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम की बतौर अध्यक्षता के रूप में विजयकुमार अंगड़ी वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञ ने संबोधित करते हुए कहा कि सूर्य की लालिमा के प्रतीक के रूप में आर. एस. एस. का भगवा ध्वज शक्ति व समर्पण का भाव उजागर करता है। जीवन के कठिन मार्ग को प्रशस्त करने के लिए गुरु का होना अतिआवश्यकहै।
भगवा ध्वज ही हमारा गुरु है जो त्याग एवं समर्पण, सेवा एवं धैर्य भाव का प्रेरणास्त्रोत है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अजी प्रशांत विभाग सह कार्यवाह बेंगलुरु दक्षिण प्रान्त उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, ध्वजारोहण, ध्वज वंदन, संघ प्रार्थना तथा गुरु दक्षिणा अर्पण के साथ हुआ। इस मौके नगर कार्यवाह श्रीनिवास पाई, वर्तुर भाग व्यवस्था प्रमुख बाबू रेड्डी, नगर व्यवस्था प्रमुख मंजूनाथ रेड्डी, भूपेश कश्यप, थानाराम भायल, प्रकाशसिंह,अरुण शर्मा, गणपतसिंह, मांगीलाल पटेल, बाबूलाल चोयल, नेमीचन्द पारीक, करणसिंह, सुजाराम, छोटू गुर्जर, मुकेश कुमावत सहित संघ के कई स्वयं सेवक एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।