कल्याण पूर्व में फ्लैट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बिल्डरों पर केस दर्ज ।

  • कल्याण पूर्व में फ्लैट के नाम पर 13 लाख की ठगी, बिल्डरों पर केस दर्ज ।
कल्याण : कल्याण पूर्व के वालधुनी स्थित मारुति विहार प्रोजेक्ट में फ्लैट दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
शिकायतकर्ता से पैसे लेने के बाद भी फ्लैट का पजेशन और कब्जा नहीं दिया गया। इस मामले में महात्मा फुले चौक पुलिस ने परफेक्ट बिल्डर्स के लक्ष्मण गुर्जर और आश्रय डेवलपर्स के साझेदार मोईस जोजवाला और प्रशांत बालन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुरेश तीतराम राठौड़ (51) ने साल 2010 में अपने भतीजे के लिए मारुति विहार प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। बाद में उन्होंने फ्लैट अपने नाम पर लेने का फैसला किया इस दौरान बिल्डर ने बताया कि प्रोजेक्ट के विकास की जिम्मेदारी आश्रय डेवलपर्स को सौंप दी गई है। पीड़ित ने कुल 13 लाख रुपये चुका दिए, लेकिन आज तक न तो फ्लैट का पजेशन मिला और न ही कब्जा। आखिरकार थक हार कर पीड़ित ने महात्मा फुले चौक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।