- डोंबिवली में ‘कजरी महोत्सव’ की धूम, लोक गायिका संजोली पांडेय के सुरों से सजा सावन ।
- विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मिला ‘नारी शक्ति सम्मान’ ।
डोंबिवली : सावन के पवित्र महीने में उत्तर भारतीय लोक परंपरा और संगीत की मनमोहक छटा बिखेरने के लिए डोंबिवली में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था ‘उत्तर भारतीय समाज एकता मंच एवं अभियान’ के तत्वावधान में रविवार, 2 अगस्त 2026 को ‘कजरी महोत्सव एवं नारी शक्ति सम्मान 2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। डोंबिवली (पूर्व) स्थित ब्राह्मण सभा हॉल (तिलक रोड) में शाम 5:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में अयोध्या की प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री संजोली पांडेय ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति दी। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच पारंपरिक लोक संगीत ‘कजरी’ और लोकगीतों की मधुर तानों से पूरा माहौल भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रोताओं ने उत्तर भारतीय लोक संगीत का जमकर आनंद लिया. इस दौरान लोक संस्कृति के प्रणेता अमरजीत मिश्रा (पूर्व राज्य मंत्री) स्वयं उपस्थित रहे। ‘नारी शक्ति सम्मान’ से बढ़ाया हौसला – यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण भी बना। समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभावान महिलाओं का हौसला बढ़ाने के लिए नीरजा मिश्रा व रानी गुप्ता ‘नारी शक्ति सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन दिनेश दुबे और आई.पी. मिश्रा द्वारा किया गया, जबकि संयोजक की जिम्मेदारी आर. पी. मिश्रा ने निभाई।प्रमुख उपस्थित गणमान्य – इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कई प्रतिष्ठित राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें प्रमुख रूप से सुलभताई गणपत शेठ गायकवाड़ (विधायक), नरेंद्र पवार (पूर्व विधायक), नंदकिशोर परब (भाजपा जिला अध्यक्ष), शशिकांत कांबळे (गट नेता भाजपा), दिनेश दुबे (भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं आयोजक), रंजना मितेश पेनकर (नगरसेेविका), महेश पाटिल (नगरसेवक), विजय उपाध्याय, ए के सिंह (कंचन) ,भवन निर्माता , विनीत पांडे, रोशन पांडे सहित दर्जनों गणमान्यों का समावेश रहा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों और पदाधिकारियों ने इस अनूठी पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों व सम्मानित महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।
