“राहुल गांधी जनता को भटका रहे हैं!” – रविंद्र चव्हाण ने विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी । 

“राहुल गांधी जनता को भटका रहे हैं!” – रविंद्र चव्हाण ने विरोधियों को सुनाई खरी-खोटी । 
ठाणे : ठाणे महानगरपालिका के बाहर आज महायुति की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। इस आंदोलन में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा। “जब मोदी जी भारत को विकास की दिशा में ले जा रहे हैं, तब राहुल गांधी जनता को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं,” ऐसा तंज चव्हाण ने कसा।