- आइडियल स्कूल के बच्चों ने दिखाया हुनर, स्किल मेला 2026 में दिखा प्रतिभा और नवाचार का संगम
डोबिवली : कल्याण पूर्व के भाल गांव स्थित आइडियल इंग्लिश स्कूल में आयोजित ‘स्किल मेला 2026’ में विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय के प्राचार्य मुकिंदा सावले के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मक सोच और नए कौशल सीखने के लिए प्रोत्साहित करना था। मेले में बच्चों ने रोबोटिक्स, विज्ञान-गणित के प्रयोग, कला, संगीत, बिना गैस के कुकिंग, एटीएम कार्यप्रणाली और करियर काउंसलिंग जैसे कई आकर्षक स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में आदर्श शिक्षण मंडल के संयुक्त सचिव विजय उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। ‘आइए, खोजें, प्रोत्साहित करें और जश्न मनाएं’ की थीम पर आधारित यह मेला अभिभावकों और विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अवसर साबित हुआ।

Post Views: 58