सांसद के बंगले पर प्रदर्शन पड़ा महंगा, संदीप गजघाट समेत 10 पर मामला दर्ज ।

  • सांसद के बंगले पर प्रदर्शन पड़ा महंगा, संदीप गजघाट समेत 10 पर मामला दर्ज ।

डोंबिवली : कल्याण-डोंबिवली में जारी पानी की किल्लत के विरोध में सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के डोंबिवली पूर्व स्थित बंगले के बाहर प्रदर्शन करना आंदोलनकारियों को भारी पड़ गया। बिना अनुमति और निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर आंदोलन करने के आरोप में मानपाड़ा पुलिस ने आंबेडकरवादी जनहित संगठन के नेता संदीप गजघाट और 7 महिलाओं सहित 10 लोगों पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मानपाड़ा पुलिस के कांस्टेबल ऋषिकेश वारुले की शिकायत पर संदीप लक्ष्मण गजघाट, चंद्रकला सुरेश गायकवाड, प्रियंका परशुराम कांबले, मंदाबाई बलिराम कांबले, कितम्मा अजन्ना मिसाल, एड. रजनी भटू आगले, संध्या जयसवाल और दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कल्याण-डोंबिवली में 24 से 36 घंटे की पानी कटौती से परेशान होकर एक नवंबर को सांसद के बंगले के बाहर कलश बजाकर ‘खासदारजी, एक हंडा पानी दीजिए’ आंदोलन आयोजित किया गया था।