- 19 साल के इंतजार के बाद मोठागाव में बनेगा 4 लेन फ्लाईओवर, स्थायी समिति ने दी मंजूरी ।
डोंबिवली : कल्याण-डोंबिवलीकरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। डोंबिवली के सबसे बड़े ट्रैफिक जाम पॉइंट मोठागाव रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले चार पदरी रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के प्रस्ताव को आज स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी मिल गई है।
मानकोली पुल शुरू होने के बाद मोठागाव क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव कई गुना बढ़ गया था। इस नए चार लेन पुल के बनने से न केवल मोठागाव, बल्कि मानकोली, डोंबिवली पूर्व-पश्चिम और पूरे शहर को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।
2007 से चल रहा था संघर्ष, यह पुल 19 साल पुरानी मांग है।
– 2007 में तत्कालीन महापौर पुंडलिक म्हात्रे ने इसका पहला प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा था, तब 23 करोड़ का फंड भी मंजूर हुआ था, लेकिन DFCCIL के काम के कारण प्रोजेक्ट रुक गया था।
– पहले सिंगल लेन पुल का प्लान था, जिसका दिपेश पुंडलिक म्हात्रे ने विरोध किया।
– 2013 से दिपेश म्हात्रे ने चार लेन पुल के लिए लगातार फॉलोअप शुरू किया। भविष्य की जरूरत को देखते हुए सिंगल लेन नाकाफी होने की उनकी मांग पर 2017 में चार लेन पुल के प्रस्ताव को मान्यता मिली।
इस दौरान 2019 में मनपा सदन में इसी मुद्दे पर हंगामे के बाद दिपेश म्हात्रे पर धारा 353 के तहत केस भी दर्ज हुआ था। दिपेश म्हात्रे ने कहा, “यह सिर्फ मोठागाव का पुल नहीं, बल्कि पूरे डोंबिवली की ट्रैफिक समस्या का समाधान है। 2007 में शुरू हुई संकल्पना आज एक बड़े पड़ाव पर पहुंची है।” उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रदेशाध्यक्ष व विधायक रवींद्र चव्हाण, तत्कालीन नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे का आभार जताया।

Post Views: 26