- कल्याण में स्वच्छता स्पेशल ड्राईव्ह, दुर्गाडी से भवानी चौक तक डीप क्लीनिंग ।
डोंबिवली : स्वच्छ, सुंदर कल्याण-डोंबिवली अभियान के तहत कल्याण पश्चिम में स्वच्छता स्पेशल ड्राईव्ह चलाई गई। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका द्वारा *दुर्गाडी चौक से भवानी चौक (प्रेम ऑटो) परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान और पाहणी दौरा किया गया। इस दौरान पूरे परिसर में डीप क्लीनिंग कर विशेष सफाई मोहीम चलाई गई। अभियान के दौरान रास्तों पर लगे अनधिकृत फेरीवालों और फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रशासकीय कार्रवाई की गई। इस अवसर पर महापौर *ॲड. हर्षाली विजय चौधरी-थविल ने कहा – _”फुटपाथ नागरिकों के चलने के लिए हैं, अतिक्रमण के लिए नहीं! सार्वजनिक रास्ते और परिसर को स्वच्छ व अतिक्रमणमुक्त रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसके लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। स्वच्छता केवल मोहीम न रहकर कल्याण-डोंबिवली की पहचान बननी चाहिए। इस पाहणी दौरे के समय उपायुक्त श्री कोकरे साहब, सहायक आयुक्त सौ. सावंत मैडम, अतिक्रमण विभाग के प्रमुख अधिकारी, सफाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Post Views: 14