FDA की बड़ी कार्रवाई, भिवंडी समेत कोकण में 12 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध खाद्य स्टॉक जब्त

  • FDA की बड़ी कार्रवाई, भिवंडी समेत कोकण में 12 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध खाद्य स्टॉक जब्त
ठाणे : दिवाली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर ग्राहकों की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अन्न व औषध प्रशासन (FDA) के गुप्त वार्ता दक्षता विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सह आयुक्त प्रीती टिपरे (दक्षता) और सह आयुक्त सचिन जाधव (कोकण विभाग) के मार्गदर्शन में और अन्न सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंडे के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। इस अभियान में इस हफ्ते कुल *12,42,87,153 रुपये* का संदिग्ध और मिथ्याछाप खाद्य स्टॉक जब्त किया गया है।
भिवंडी में दो जगह कार्रवाई:
1.  29 अक्टूबर 2026 को भिवंडी के डीमार्ट (एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड) में छापा मारकर 1,31,211 किलो* वजन का और 4,06,64,484 रुपये* कीमत का खाद्य तेल जब्त किया गया। यह तेल मिसब्रांडेड लेबल और घटिया क्वालिटी का होने का शक है।
2.  27 अक्टूबर को भिवंडी के ही अंबिया ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई। वहां पुराने डिब्बों का इस्तेमाल कर गंदी जगह पर खाद्य तेल की पैकिंग की जा रही थी। 983 किलो वजन का 1,82,678 रुपये का स्टॉक जब्त कर फूड लाइसेंस तुरंत सस्पेंड कर दिया गया।
कोकण के अन्य हिस्सों में भी कार्रवाई:
1.  24 अक्टूबर को रायगढ़ के पनवेल स्थित ‘M/s. Ajfan International Retails LLP’ पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में इम्पोर्टेड चॉकलेट, ड्रायफ्रूट्स और एनर्जी ड्रिंक्स जब्त किए गए, जिनकी कीमत 4,21,06,961 रुपये थी।
2.  इसी दिन तुर्भे, नवी मुंबई स्थित ‘मे. सावला फूड्स एंड कोल्ड स्टोरेज प्रा. लि.’ पर छापा मारकर कुल *91,353 किलो* वजन का 4,13,33,030 रुपये का स्टॉक जब्त किया गया। इसमें खुबानी, अंजीर, किशमिश, काली मिर्च, खजूर जैसे पदार्थ शामिल थे। इसमें लेबल दोष के साथ-साथ 26 तरह के 1,62,98,680 रुपये* कीमत के एक्सपायर्ड (मुदतबाह्य) खाद्य पदार्थ भी मिले।
गुप्त सूचना के आधार पर अन्न सुरक्षा अधिकारी यू. एस. बडे, माणिक जाधव और डॉ. गजानन साबले ने यह जानकारी जुटाई थी। अन्न सुरक्षा व मानके कायदा 2006 और नियम 2011 के गंभीर उल्लंघन पर ये सभी कार्रवाइयां की गई हैं। प्रशासन की ओर से बताया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षित भोजन मिले, इसके लिए यह विशेष जांच अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।