एक शाम श्री बाबा रामदेवजी के विशाल भजन संध्या आयोजित:

एक शाम श्री बाबा रामदेवजी के विशाल भजन संध्या आयोजित

हिन्द सागर @ सोजत: एक शाम श्री बाबा रामदेव जी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन सोजत सिटी मोड़भटा स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर प्रांगण में सर्वप्रथम श्री बाबा रामदेवजी की पूजा अर्चना कर स्थानीय सोजतसिटी सुप्रसिध्द भजन कलाकार महेश चौहान एंड पार्टी ने गणपति वंदना के साथ शुरू किया। गुरु महिमा, बाबा रामदेवजी, माताजी, भेरुजी, खोल भरम को तालों, मरुधर मैं ज्योत, रण संग्राम के भजनों पर सभी महिलाओं पुरूषों ने भाव विभोर होकर नृत्य किया। बाल कलाकार रक्षिता रावल, खुशी देवासी पाली के भजनों पर सभी मंत्र मुग्ध हो गए, पूरा पंडाल जयकरो से गुंजायमान हो गया। उटेलिया परिवार ने ललित कुमार के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में पधारे सभी महानुभावों का स्वागत किया।