- डोंबिवली में नवरात्रि उत्सव के लिए मांगलिक खंभ पूजन संपन्न, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के माध्यम से नवदुर्गा मित्र मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव।
- नौ दिनों तक विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया गया आयोजन ।
डोम्बिवली: कल्याण लोकसभा सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने नवदुर्गा मित्र मंडल की ओर से वार्षिक नवरात्रि उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया है। सोमवार को डोम्बिवली पूर्व के नंदीवली रोड स्थित डी.एन.सी. हाई स्कूल में मंडप निर्माण से पहले आयोजित मांगलिक खंब पूजा कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। आचार्य एच.बी.पी. प्रल्हाद महाराज शास्त्री ने पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर विधायक राजेश मोरे, महिला अघाड़ी और युवा सेना के विभिन्न पदाधिकारी, दुर्गा भक्त और श्रद्धालु उपस्थित थे। नवरात्रि उत्सव के अवसर पर प्रतिवर्ष विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
