राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला ब्यावर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मोहम्मद अली मेमोरियल उच्च प्राथमिक विद्यालय अजमेरी गेट ब्यावर में आयोजित हुआ


हिन्द सागर@ब्यावर: राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) जिला ब्यावर का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मोहम्मद अली मेमोरियल उच्च प्राथमिक विद्यालय अजमेरी गेट ब्यावर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद नरसिंह गहलोत ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षकों एवं शिक्षार्थी के हितों पर चर्चा करते हुए विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं के साथ शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई जिससे प्रभावी शिक्षण हो सकें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता देवाराम कुमावत प्रदेश सभा अध्यक्ष द्वारा की गई, उनके द्वारा अपने संबोधन में शिक्षक शिक्षार्थी के हितों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को संस्कार युक्त शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि संस्कारित बालक ही राष्ट्र की धरोहर होते है, कुमावत द्वारा शिक्षकों के ज्वलंत मुद्दों की और भी सरकार का ध्यान खींचते हुए समय पर शिक्षकों के विभिन्न संवर्गों की डी पी सी करने, शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित नहीं हो साथ ही शिक्षकों के सरेंडर वेतन व एरियर बिल जो लम्बे समय से उपकोष कार्यालयों में लंबित हैं उन्हें अविलंब परित करवाने, सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले परिलाभ से संबंधित बिलों का भुगतान भी सेवानिवृत्ति के महीनों बाद तक लंबित रखने को व्यवहारिक नहीं माना इन्हें त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र भुगतान की मांग उठाई, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण हेतु एक पारदर्शी नीति बनाकर स्थानांतरण करवाने की मांग दोहराई पी डी मद से वेतन आहरण करने वाले शिक्षकों का एक मुस्त बजट जारी करने MDM योजना में काम करने वाले कुक कम हेल्पर्स के मानदेय में वृद्धि सहित मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिला मंत्री पाली बाबूलाल कुमावत शिक्षाविद जगदीश योद्धा ने भी अपने विचार रखे। जिला स्तरीय सम्मेलन मे खुले अधिवेशन के दौरान शिक्षक, शिक्षार्थी के हितों के बारे में मंथन किया, बालकों के शैक्षिक स्तर सुधारने एवं शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के नवाचारों जिससे बालकों का सर्वांगीण विकास हो आने वाले प्रतिस्पर्धा के युग एवं तकनीकी युग के साथ साथ संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से संस्कार युक्त समाज निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षक शिक्षार्थी की भूमिका के बारे में मंथन कर सरकार को प्रस्ताव भेजने का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया। जिला मंत्री गणपत लाल निबेल ने भी अपने विचार रखे समय के साथ हमें अपने आप को अपडेट रखने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग रखी सम्मेलन में आए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।