युवा नंदना विनायक भक्त मंडल ने किया गणेश प्रतिमा का विसर्जन:

युवा नंदना विनायक भक्त मंडल ने किया गणेश विसर्जन:

सम्वाददाता सी. मंजूनाथ. एम @हिन्द सागर, बंगारपेट। बेहाड़ केबी रोड स्थित युवा नंदना विनायक भक्त मंडल द्वारा गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर युवा नंदना भक्त मंडली एवं मित्रगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। भक्तों ने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक विसर्जन कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम में युवाओं एवं भक्त मंडली की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।