- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई दौरे के दौरान ‘नंदनवन’ शासकीय निवास पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश (श्री गणराय) के अत्यंत श्रद्धा और मनोभावपूर्वक दर्शन किए।
मुंबई : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई स्थित नंदनवन शासकीय निवास पर पहुंचकर श्री गणराय के मनोभावपूर्वक दर्शन किए और विधिवत आरती में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवार की ओर से अमित शाह का पारंपरिक एवं आत्मीय स्वागत किया गया। अमित शाह ने उपस्थित सभी लोगों से मनमोकले अंदाज में संवाद किया और सभी को गणेशोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गणेशोत्सव के इस पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्राताई पवार , मंत्री जयप्रकाश रावल, आमदार आशिष शेलार, भाजप मुंबई अध्यक्ष आमदार अमित साटम, खासदार श्रीकांत शिंदे सहित महायुति के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री गणराय के दर्शन और आरती के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर उपस्थित सभी मान्यवरों ने महाराष्ट्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
