- उद्यमी नरेंद्र सिंह ने ली TVS कंपनी की डीलरशिप,
- ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए शोरूम के माध्यम से आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। : – नरेंद्र सिंह
डोंबिवली : मुंब्रा-शिळफाटा परिसर के वाहनप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र में TVS कंपनी के नए अधिकृत शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। कल्याण के उद्यमी नरेंद्र सिंह ने Honda और Yamaha के बाद अब TVS कंपनी की डीलरशिप लेकर इस क्षेत्र में व्यवसाय के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नए शोरूम का उद्घाटन TVS कंपनी के जोनल मैनेजर अरविंद कुमार गुप्ता के हाथों फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर कंपनी के रीजनल मैनेजर विशाल विक्रम सिंह, एरिया मैनेजर अंकुर गुप्ता, आशिष कुमार जायसवाल सहित मुंब्रा ब्रांच के नरेंद्र सिंह परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। मुंब्रा-शिळफाटा परिसर में तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए यहां TVS का अधिकृत शोरूम शुरू होने से ग्राहकों को कंपनी के विभिन्न मॉडल एक ही स्थान पर देखने और खरीदने की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही वाहनों की सर्विसिंग और अन्य आफ्टर-सेल्स सुविधाएं भी ग्राहकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन के अवसर पर उद्यमी नरेंद्र सिंह ने कहा कि ग्राहकों को बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। ग्राहकों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए शोरूम के माध्यम से आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

Post Views: 18