मोठागांव रेलवे फाटक रोड की मरम्मत शुरू, दिपेश पुंडलिक म्हात्रे के प्रयास लाए रंग ।

  • मोठागांव रेलवे फाटक रोड की मरम्मत शुरू, दिपेश पुंडलिक म्हात्रे के प्रयास लाए रंग ।
डोंबिवली :  मोठागांव रेलवे फाटक पर लंबे समय से सड़क की खराब हालत के कारण नागरिकों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए दिपेश पुंडलिक म्हात्रे ने DFCCIL प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों से लगातार फॉलोअप किया। उनके सतत प्रयासों के बाद आखिरकार सड़क की मरम्मत के काम की शुरुआत हो गई है। इस जगह पर रबराइज्ड पैनल लगाकर मरम्मत की जा रही है, जिससे रेलवे फाटक से गुजरने वाले नागरिकों और वाहन चालकों को अब सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सकेगा। मोठागांव रेलवे फाटक क्षेत्र के लोगों के लिए रोजमर्रा के आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग है। इस मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए दिपेश म्हात्रे ने अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा।
“नागरिकों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी समस्याओं को हल करना ही मेरा मुख्य उद्देश्य है। नागरिकों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए संबंधित विभागों से लगातार फॉलोअप जारी रहेगा। जनता की समस्याओं को हल करने के लिए मैं हमेशा प्रतिबद्ध हूं।” – दिपेश पुंडलिक म्हात्रे