- प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई ।
ठाणे : महाराष्ट्र में अन्न एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर 25 से 31 मई के बीच राज्यव्यापी अभियान चलाकर प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 203 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, 86 प्रतिष्ठानों को सील किया गया और 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने करीब 1.58 करोड़ रुपये मूल्य का प्रतिबंधित एवं संदिग्ध खाद्य सामग्री का भंडार जब्त किया। मुंबई, कोंकण, पुणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अमरावती और नागपुर सहित कई क्षेत्रों में छापेमारी कर गुटखा-पान मसाला बेचने वालों पर कार्रवाई की गई, जबकि मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वाले प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री भी जब्त कर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजी गई।
