हिन्द सागर संवाददाता, मीरा-भाईंदर: चेना नदी में पोहने के लिए उतरे 27 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान बालाजी गोविंद शिंदे के रूप में हुई है। घटना रविवार, 23 अगस्त की दोपहर की बताई गई है। जानकारी के अनुसार बालाजी शिंदे चेना गांव हद्दी में चेना नदीपात्र में पोहने गए थे। पानी का अंदाजा नहीं आने के कारण वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल नदी से बाहर निकाला गया और उपचार के लिए भाईंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी सामान्य रुग्णालय में दाखिल कराया गया। हालांकि, चिकित्सकीय जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई तुषारपति शिंदे की शिकायत पर काशिगांव पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु की नोंद की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद नदी, तालाब और धरण जैसे जलस्रोतों में बारिश के दौरान बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने लोगों से गहरे पानी में जाने और बिना सुरक्षा के तैरने से बचने का आह्वान किया है।