राहुल दामले को सर्वसहमति से चुना गया डोंबिवली जिमखाना का अध्यक्ष

  • राहुल दामले को सर्वसहमति से चुना गया डोंबिवली जिमखाना का अध्यक्ष

डोम्बिवली : राहुल दामले को डोम्बिवली जिमखाना का अध्यक्ष सर्वसहमति से चुना गया है। इस अवसर पर जिमखाना की नई कार्यकारी समिति की घोषणा की गई है और कई वर्षों के बाद पहली बार नए चेहरों को मौका मिला है। अनिल भोइर उपाध्यक्ष, माधव सिंह सचिव, सुहास अंबेकर कोषाध्यक्ष और श्रीपाद कुलकर्णी तथा शीतल पाटिल संयुक्त सचिव चुने गए हैं। डोम्बिवली जिमखाना पिछले कई वर्षों से विभिन्न खेलों के लिए मंच और प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान कर रहा है।