श्री कृष्णा गौसेवा आश्रम गोशाला परिसर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया:

श्री कृष्णा गौसेवा आश्रम गोशाला परिसर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया:

हिन्द सागर @बेंगलूरू: श्री कृष्ण गौसेवा आश्रम गोशाल होसूर भण्डे परिसर में गुरू पूर्णिमा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। महोत्सव के तहत बुधवार को प्रात: 5 बजे गुरू पूजन उसके बाद 7 बजे नोचंडी पाठ यज्ञ पूजन आदि कार्यक्रम के पश्चात सुबह 9 बजे भजन कीर्तन का शुभारंभ हुआ। उसके बाद स्वामी पुष्करदास महाराज के प्रवचन से माहोल भक्तिमय बन गया। स्वामी पुष्करदास महाराज ने कहा कि गुरू पूर्णिमा गुरूभक्तों का सबसे बड़ा पर्व है। गुरू के उपकारों को हमेशा याद रखना चाहिए। जिसके जीवन में गुरू नहीं उसका जीवन शुरू नही होता है।गुरू हमेशा निस्वार्थ भाव से आशीर्वाद देते है। स्वामी ने कहा कि गुरू कुंभार की तरह होते है कुंभार जैसे घड़े का निर्माण करता है वेसे ही गुरू भी अपने शिष्य का निर्माण करते है। महोत्सव में अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में शिष्यों ने स्वामी के चरण अभिषेक कर उनका पूजन किया। शिष्यों ने गुरू को प्रणाम कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। क्षेत्र के दूर-दराज से आए भक्तों ने अपनी श्रद्धा के अनुसार गुरू दक्षिणा अर्पित कर स्वामी का आशिर्वाद प्राप्त किया। दोपहर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण किया। इससे पूर्व संध्या एक शाम गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। जागरण का शुभारंभ गौमाता तस्वीर के समक्ष ज्योत व दीप प्रज्वलित कर भजन गायक कैलाश पवांर ने गणेश स्तुति से भजनों का शुभारंभ किया। राजस्थान से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक रमेश माली ने मायड़ भाषा में मधुर लोग भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को देर रात तक झूमने पर मजबूर कर दिया, मैसूर से आए भजन गायक राजू कुमावत ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। पुरा परिसर गोमाता के जयकारों से गुंजायमान हो गया। स्वामी पुष्करदास महाराज ने गाय की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए गो भक्तों को गौ सेवा के लिए प्ररित किया। कृष्ण गोशाला में हुए अग्निकांड के दौरान तन, मन और धन से सहयोग करने वाले सभी गौभक्तों, भामाशाहों, समाजसेवियों एवं दानदाताओं का गोशाला के संचालक स्वामी पुष्करदास महाराज ने हृदय से आभार व्यक्त किया। दास ने कहा कि संकट की इस घड़ी में सभी के सहयोग, सेवा भावना और आर्थिक सहायता से गोशाला को बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर दो दिन के महाप्रसादी के लाभार्थी रूपेश, ओमप्रकाश कुमावत, ओमप्रकाश देवासी, ओमाराम माटका, नवरत्न प्रजापत, धर्माराम देवासी व
सेड संख्या -5 के बनाने के लाभार्थी परिवार श्रीमती मिश्रीदेवी धर्मपत्नी शोभाराम चोयल, और चारा सेड संख्या -2 के लाभार्थी परिवार समाजसेवी प्रकाश चौहान एवं अन्य लाभार्थियों व गौ सेवकों का गौशाला की ओर से सम्मान कीया गया। मंच संचालन मोहन सीरवी ने किया