केएसआरपी 9बी, कुड्लू में अंतरराष्ट्रीय 12 वा योग दिवस का आयोजन:

केएसआरपी 9बी, कुड्लू में अंतरराष्ट्रीय 12 वा योग दिवस का आयोजन:

हिन्द सागर@ सम्वाददाता, बेंगलुरु: विजय संभव फाउंडेशन एवं कर्नाटक स्टेट रिज़र्व पुलिस, 9बी के संयुक्त तत्वावधान में कर्नाटक स्टेट रिज़र्व पुलिस के परिसर में अंतरराष्ट्रीय १२ वा योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेशनल योगा डे सेलिब्रेशन एंड पुलिस कर्मियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं समग्र कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

योग सत्र का संचालन प्रख्यात योगाचार्य एवं विजय संभव फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य विजय शंकर गुप्ता ने किया। इस दौरान हिमांशु जायसवाल ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गडिगप्पा एच. केएसपीएस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
योगाभ्यास के माध्यम से फिटनेस में सुधार, तनाव में कमी तथा मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

रवि राजहंस, वीएसएफ चेयरमैन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में, सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए कमांडेंट थॉमस तथा डिप्टी कमांडेंट नागेंद्र स्वामी के प्रति आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है, बल्कि मानसिक रूप से भी अधिक सशक्त और संतुलित बन सकता है। विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्यरत पुलिस कर्मियों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है।

वीएसएफ चेयरमैन ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरणीय स्थिरता एवं जनकल्याण से जुड़े अपने सामाजिक सरोकारों को दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन सभी को नियमित रूप से योग अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के संदेश के साथ हुआ।