टोरेंट पॉवर ‘संवाद’ शिविर:  महावितरण एमनेस्टी योजना 2026-27 की जानकारी और आपकी बिजली संबंधित प्रश्नों का मौके पर समाधान ।

  • टोरेंट पॉवर ‘संवाद’ शिविर:  महावितरण एमनेस्टी योजना 2026-27 की जानकारी और आपकी बिजली संबंधित प्रश्नों का मौके पर समाधान ।
ठाणे : टोरेंट पावर द्वारा भिवंडी और शील, मुंब्रा, कलवा क्षेत्र के ग्राहकों के लिए ‘संवाद’ शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर ग्राहकों से सीधे संवाद के लिए एक खुला मंच होगा, जहां बिजली से जुड़ी सभी विषयों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, भिवंडी के ग्राहकों के लिए यह शिविर 25 नवंबर को अर्श कस्टमर केयर सेंटर, चाविंद्रा में आयोजित किया जाएगा। वहीं, शील, मुंब्रा और कलवा के ग्राहकों के लिए यह शिविर 27 नवंबर को अरिहंत कस्टमर केयर सेंटर, शील* में आयोजित होगा। दोनों शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेंगे। इस शिविर में टोरेंट पावर के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही, महावितरण (MSEDCL) के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को संपूर्ण और एक ही स्थान पर सहायता मिल सके। शिविर का प्रमुख उद्देश्य *महावितरण एमनेस्टी योजना 2026-27* के बारे में जागरूकता फैलाना और इसका प्रचार-प्रसार करना है। इसके लिए शिविर में विशेष काउंटर लगाए जाएंगे, जहां पात्र उपभोक्ताओं को इस एमनेस्टी योजना के तहत पूछताछ, पात्रता और भुगतान के बारे में मार्गदर्शन और सहायता दी जाएगी। इसके अलावा, बिजली उपभोक्ता शिविर में टोरेंट पावर से संबंधित किसी भी विषय पर वरिष्ठ अधिकारियों से सहायता और समाधान प्राप्त कर सकेंगे, जैसे कि
– लंबित आवेदन
– बिलिंग संबंधी मुद्दे
– बिजली आपूर्ति की जानकारी
– विजिलेंस व अन्य मामलों से जुड़े विषय
टोरेंट पावर ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी बिजली संबंधी विषयों के लिए ‘संवाद’ शिविर में अवश्य पहुंचें।