रूप रजत पार्क में श्रद्धा और उत्साह के साथ होगा छठ पूजा महापर्व का आयोजन
बोईसर पूर्व। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर बोईसर पूर्व स्थित रूप रजत पार्क ग्राउंड में छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन पर्व में सहभागी बनने की अपील की गई है। आयोजकों ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सभी के सहयोग एवं सामूहिक सहभागिता से आयोजन को सफल और भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन में श्री महावीर जैन एवं श्री संदीप घरत , चंदन सिंह का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हो रहा है।

कार्यक्रम के आयोजक विकास राजपूत एवं सूरज यादव ने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में शामिल होकर छठी मैया एवं भगवान सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजकों ने कामना की कि छठी मैया सभी के परिवारों में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें।
स्थान: रूप रजत पार्क ग्राउंड, बोईसर पूर्व।
जय छठी मैया! जय सूर्य देव!