- अंबिवली में एमडी ड्रग्स के साथ ईरानी युवक गिरफ्तार, 13.25 लाख रुपये का माल जब्त ।
कल्याण : कल्याण खड़कपाड़ा पुलिस की विशेष कार्रवाई टीम ने अंबिवली क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 66.26 ग्राम एमडी ड्रग्स और कुल 13 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है।कल्याण पुलिस एसीपी अशोक होनमाने ने बताया कि कल्याण (जोन-3) डीसीपी अतुल झेंडे के निर्देश पर विशेष कार्रवाई दल अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले तस्करों तथा वांछित आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहा था। इसी दौरान वडावली से अंबिवली जाने वाले मार्ग पर मंगेशी बिल्डिंग के समीप एक स्कूटी (एमएच-05 ईजेड-6684) पर सवार युवक की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं।पुलिस टीम ने युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से 66.26 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) नामक प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा उसके पास से 13.25 लाख रुपये मूल्य का माल भी जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्बास हैदर सैयद ईरानी (26) निवासी पाटिल नगर, स्टार बेकरी के पास, अंबिवली, कल्याण हैं। खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी खड़कपाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे, सहायक पुलिस आयुक्त अशोक होनमाने के मार्गदर्शन तथा विशेष कार्रवाई दल के प्रभारी अनिल गायकवाड़ और उनकी टीम द्वारा की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
