- सभापति डॉ. रविना राहुल म्हात्रे ने शास्त्रीनगर अस्पताल सहित डोंबिवली पश्चिम के स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण!
डोंबिवली : केडीएमसी ‘ह’ प्रभाग क्षेत्र सभापति तथा भाजपा नगरसेविका डॉ. रविना राहुल म्हात्रे ने डोंबिवली के पालिका के शास्त्रीनगर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभापति ने अस्पताल के विभिन्न चिकित्सा विभागों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। इसमें आईसीयू विभाग, नवजात आईसीयू विभाग, रेडियोलॉजी विभाग, दंत चिकित्सा विभाग, Krsnaa Diagnostics, विभिन्न वार्ड सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण कर वहां के कामकाज का विस्तृत जायजा लिया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त विजय भोईर, भाजपा पदाधिकारी राहुल म्हात्रे, महासचिव जयप्रकाश सावंत, मनोज वैद्य भी उपस्थित थे। इसके साथ ही सभापति डॉ. रविना राहुल म्हात्रे ने डोंबिवली पश्चिम विभाग के महानगरपालिका के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का भी अचानक दौरा कर वहां की चिकित्सा सुविधा, उपलब्ध स्टाफ, दवा भंडार और नागरिकों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवा की प्रत्यक्ष जानकारी ली। इसमें ठाकुरवाडी, महाराष्ट्र नगर तथा शास्त्रीनगर – महात्मा फुले रोड के स्वास्थ्य केंद्र शामिल थे। महानगरपालिका की स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं और कमियों को जानकर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक उपाय करना, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करना और स्वास्थ्य केंद्रों में सेवा को और अधिक गुणवत्तापूर्ण बनाना, यह प्राथमिकता रहेगी। डोंबिवली पश्चिम के आम नागरिकों को उत्तम, गुणवत्तापूर्ण और किफायती स्वास्थ्य सेवा अपने ही इलाके में उपलब्ध हो, इसके लिए महानगरपालिका की स्वास्थ्य व्यवस्था में आवश्यक सुधार लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी, ऐसा सभापति डॉ. रविना राहुल म्हात्रे ने इस अवसर पर कहा।

Post Views: 6