कर्तव्यनिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अतुल झेंडे और उनकी टीम द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा ।

कर्तव्यनिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अतुल झेंडे और उनकी टीम द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई की प्रशंसा ।

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महासभा में सर्वसम्मति से बधाई प्रस्ताव पारित ।

डोंबीवली : कल्याण – डोंबीवली शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महासभा में सर्वसम्मति से बधाई प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान परिमंडल जोन 3 के कर्तव्यनिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक अतुल झेंडे और उनकी टीम द्वारा नशीले पदार्थों के खिलाफ की गई साहसिक एवं प्रभावी कार्रवाई की विशेष प्रशंसा की गई। महासभा में उपस्थित सभी दलों के पार्षदों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान को शहर की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। पुलिस ने बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों का जखीरा जब्त कर नशा तस्करों और संगठित गिरोहों पर कड़ी कार्रवाई की है। इससे शहर में अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है। वक्ताओं ने कहा कि नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण के लिए पुलिस विभाग का यह अभियान प्रेरणादायक है। अभियान की सफलता में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को महासभा की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई। नगरसेवकों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पुलिस इसी तरह अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी, जिससे नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।