आखिर कब तक ? अवैध बिजली और असुरक्षित भविष्य का सिलसिला! ।

  • आखिर कब तक ? अवैध बिजली और असुरक्षित भविष्य का सिलसिला! ।

ठाणे : मार्च 2020 में जब टोरेंट पावर ने महावितरण के फ्रेंचाइजी के रूप में शील-मुंब्रा-कलवा क्षेत्र की कमान संभाली थी, तो मकसद केवल व्यवस्था सुधारना नहीं, बल्कि इस पूरे इलाके को अंधेरे और बार-बार होने वाले पावर कट से मुक्ति दिलाना था। महावितरण के समय से चले आ रहे नुकसान और जर्जर नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए टोरेंट पावर ने बीते छह वर्षों में काफी मेहनत की है। लेकिन आज एक बड़ा सवाल हम सबके सामने खड़ा है—बिजली चोरी और असुरक्षित नेटवर्क के इस खेल को आखिर कब तक सहा जाए? चंद स्वार्थी लोगों की सजा पूरा इलाका क्यों भुगते ? यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि देवरीपाड़ा, राशिद कंपाउंड, जीवन बाग, अमीनाबाद, अमृत नगर और इनके जैसे कई अन्य इलाकों में आज भी कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए बिजली के नेटवर्क के साथ लगातार छेड़छाड़ (tampering) करते रहते हैं। मीटर से कानूनी रूप से बिजली आपूर्ति लेनेवाले लोगों को भी इन कुछ बिजली चोरों द्वारा किए गए नेटवर्क में छेड़छाड़ के कारण बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। अवैध हुक और छेड़छाड़ की वजह से नेटवर्क पर दबाव बढ़ता है और फाल्ट होते हैं, जिसके कारण ईमानदार उपभोक्ताओं को भी बिना किसी गलती के बार-बार ‘पावर कट’ का सामना करना पड़ता है। खतरा सिर्फ जुर्माने का नहीं, आपकी जान का है। स्वार्थी तत्वों द्वारा नेटवर्क से अवैध छेड़छाड़ पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था को न केवल कमजोर बल्कि खतरनाक बना देती है। यह सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि आपके परिवार और मासूम बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। नंगे तार और ओवरलोडिंग किसी भी वक्त बड़े हादसे या शॉर्ट सर्किट का कारण बन सकते हैं, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। टोरेंट पावर की टीमें जब क्षेत्र में नेटवर्क की सफाई और रखरखाव के लिए आती हैं, तो उन्हें विरोध का सामना करना पड़ता है। हमें यह समझने की जरूरत है कि यदि यह नेटवर्क सफाई समय पर नहीं हुई, तो इस भीषण गर्मी में सिस्टम ठप हो सकता है। क्या हम कुछ लोगों के निजी स्वार्थ की वजह से अपने बुजुर्गों और बच्चों को तपती गर्मी में बिना बिजली के छोड़ देंगे? सुरक्षित और रोशन भविष्य के लिए साथ दे, टोरेंट पावर पूरे क्षेत्र के नागरिकों से अपील करता है कि अवैध बिजली कनेक्शन और नेटवर्क से छेड़छाड़ करने वालों को बढ़ावा न दें। नेटवर्क के रखरखाव और ‘क्लीनिंग एक्टिविटी’ में बाधा न डालें, बल्कि सहयोग करें। याद रखें, एक वैध कनेक्शन और सुरक्षित नेटवर्क ही आपके घर को भरोसेमंद रोशनी दे सकता है। आइए, हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को बिजली चोरी से मुक्त बनाएं ताकि आने वाली गर्मियों में हमें न तो अंधेरे का डर रहे और न ही किसी हादसे का।