- “एडवोकेट विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में 200 रिक्शा चालकों की बैठक, सीएनजी हाइड्रोटेस्टिंग कीमत कम करने की मांग”
ठाणे : शिव परिवार संगठन द्वारा आज शिवदूत रिक्शा चालक भाइयों के साथ एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 200 चालक शामिल हुए। बैठक में मुख्य मुद्दा सीएनजी हाइड्रोटेस्टिंग की बढ़ती कीमत रहा, जिसे कम करने की सभी ने एकजुट होकर मांग की। संस्थापक विनय कुमार सिंह ने समस्याओं को सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर संबंधित विभागों से बात कर उचित समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिव परिवार हमेशा श्रमिक वर्ग के साथ खड़ा है और ठाणे-मुंबई उनकी प्राथमिकता है। बैठक में शामिल सभी चालकों के नाम व हस्ताक्षर संलग्न सूची में दर्ज हैं। बैठक को सफल बनाने में शिवदूत साथियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें कमलेश सिंह, अरविंद गिरी, दिलीप सिंह, दीपक गिरी, अनिल ताटरे, आशीष सिंह, अशोक गिरी, मनोज सिंह, धीरेन्द्र सिंह, दीपक राणे, अमर सिंह एवं योगेश देसाले प्रमुख रूप से शामिल रहे।
