24 वा रामदेवरा यात्रा संघ बैंगलोर से रेल द्वारा रुणिचा धाम रवाना:

24 वा रामदेवरा यात्रा संघ बैंगलोर से रेल द्वारा रुणिचा धाम रवाना:

रमेश कुमार@हिन्द सागर,बेंगलुरू: श्रीरामदेव यात्रा संघ चीकपेट बैगलोर से 24 वां संघ रेल द्बारा रुणिचा धाम श्री रामदेवरा बाबा रामदेवजी की समाधी दर्शण के लिए 175 सदस्यो बड़े, बुजुर्ग, बाल गोपाल, सज्जन पुरुष एवं महिलाएं सहित रविवार 13.09.2026 को श्री राधा कृष्ण मंदिर से श्री बाबा रामदेवजी की पूजा अर्चना कर बाबा की ध्वजा, बाबा का घोड़ा लेकर नाचते गाते जयकारा लगाते हुए रवाना हुए। बैंगलोर कुमावत कोटनपेट श्री राधा कृष्ण मंदिर से यशवन्तपुर रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद रेल द्वारा रवाना होकर प्रमुख दर्शनीय स्थल यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उदयपुर, सांवरिया सेठ, पुष्कर, जयपुर, खाटू श्यामजी, सालासर बालाजी, जीण माता, झुंझुनूं रानी सतीजी तथा देशनोक करणी माता सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसके बाद 21 सितंबर को रामदेवरा मेले में बाबा रामदेव जी एवं कैटलू मव पाबूजी के धाम के दर्शन कर जोधपुर होते हुए वापसी होगी। भादवा सुदी दशमी को रामदेवरा समाधी के दर्शन करेंगे। श्रीरामदेव यात्रा संघ चीकपेट बैगलोर संघ के सभी कार्यकर्ताओं और भक्तगण जय बाबा री बोलते हुये रवाना हुए।