भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा श्री श्रीयादें माताजी का पंचम वार्षिक महोत्सव:

ओम प्रकाश प्रजापत@हिन्द सागर, बेंगलुरु: श्री प्रजापत समाज युवा संघ ट्रस्ट (रजि.), रामोहल्ली, मैसूर रोड की ओर से भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादें माताजी का पंचम वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का आयोजन 12 एवं 13 सितंबर 2026 को किया जा रहा है। महोत्सव के प्रथम दिन 12 सितंबर, शनिवार को शाम 7:15 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। इसके पश्चात रात्रि 10:15 बजे बोलियां रखी गई हैं। भजन संध्या में चेतन प्रजापति एंड पार्टी, द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 13 सितंबर, रविवार को प्रातः 7:15 बजे पूजा-अर्चना, तत्पश्चात 9:15 बजे अतिथियों एवं बोलियों के लाभार्थियों का स्वागत व सम्मान किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 11:15 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा। महोत्सव का आयोजन श्री प्रजापत समाज युवा संघ ट्रस्ट (रजि.), नं. 32/12, पुनुगुमरनहल्ली, गांव तावरेकेरे होबली, रामोहल्ली, मैसूर रोड, बेंगलुरु-60 में किया जाएगा। ट्रस्ट की समस्त कार्यकारिणी, ट्रस्टी सदस्यगण, महिला मंडल एवं सेवा समिति ने सभी समाजबंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर महोत्सव की शोभा बढ़ाने तथा समस्त व्यापारी वर्ग से अनुरोध किया है कि यहां कार्य हमारे प्रजापति बंधुओं को पूर्ण अवकाश दिराव एवं सर्वजातीय बंधु अपने प्रतिष्ठा प्रतिष्ठान को पूर्ण रूप अवकाश रखें धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने का आह्वान किया है।