श्री प्रजापत समाज ट्रस्ट बेंगलुरू पूर्व 15वाँ वार्षिक सम्मेलन एवं भादवा बीज महोत्सव का आयोजन
हिन्द सागर @बेंगलुरु: श्री प्रजापत समाज ट्रस्ट बेंगलुरु पूर्व (रजि.) की ओर से 15वाँ वार्षिक सम्मेलन एवं भादवि बीज महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के तहत 12 सितंबर 2026, शनिवार को रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं 13 सितंबर 2026, रविवार को स्वागत समारोह एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री महावीर गोशाला, दोड्डिनेकेुंदी, बेंगलुरु में किया जाएगा।
भजन संध्या में जीतू बंजारा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कार्यकारिणी एवं सदस्यों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। समाज की ओर से सभी समाजबंधुओं से कार्यक्रम में सपरिवार पधारकर तन-मन-धन से सहयोग करने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।