श्री प्रजापति समाज नवयुवक मंडल ट्रस्ट, जिगनी-आनेकल तालुक प्रथम भादवि बीज व महोत्सव का भव्य आयोजन 13 सितंबर को

श्री प्रजापति समाज नवयुवक मंडल ट्रस्ट, जिगनी-आनेकल तालुक प्रथम भादवि बीज व महोत्सव का भव्य आयोजन 13 सितंबर को

हिन्द सागर @बेंगलुरू: श्री प्रजापति समाज नवयुवक मंडल ट्रस्ट, जिगनी-आनेकल तालुक की ओर से आराध्या देवी भक्त शिरोमणि श्री श्रीयादे माताजी की असीम कृपा से प्रथम भादवि बीज महोत्सव का आयोजन रविवार, 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे पूजा-अर्चना, माताजी की आरती एवं दर्शन लाभ से होगी। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे अतिथियों का मान-सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः 10 बजे से विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भजन कलाकार जीतू बंजारा एंड पार्टी, बेंगलोर अपनी भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रातः 11 बजे भोजन महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से महाप्रसादी का लाभ लेने की अपील की है। आयोजक मंडल ने सभी समाजबंधुओं, माताजी के भक्तों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर पूजा-अर्चना, आरती, दर्शन एवं प्रसादी का लाभ लेने का आग्रह किया है।