- प्रभाग 28 में नागरिकों की मांग पूरी, 50 नए स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने का काम शुरू ।
डोंबिवली : दत्तनगर, संगीतावाड़ी, एकतानगर और गांधीनगर इलाके में कई महीनों से नए स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने की मांग की जा रही थी। नागरिकों की समस्या को देखते हुए ग प्रभाग समिति सभापति व नगरसेवक सूरज राजन मराठे, नगरसेवक हर्षल राजेश मोरे, नगरसेविका ज्योती मराठे और नगरसेविका दिपाली पाटील ने नगरसेवक निधि से कुल 50 नए स्ट्रीट लाइट के खंभे लगाने के लिए निधि उपलब्ध कराई। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका में लगातार फॉलोअप के बाद आखिरकार इस काम का वर्क ऑर्डर मिल गया है। इसी सिलसिले में आज दत्तनगर के आयरे रोड पर नारियल फोड़कर खंभे लगाने के काम का शुभारंभ किया गया। इन 50 लाइटों से चारों परिसरों की सड़कों पर रोशनी व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

Post Views: 19