रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) पार्टी का भव्य कार्यकर्ता मेलावा संपन्न ।
कल्याण : 8 सितंबर 2026 को कल्याण के खड़कपाड़ा स्थित साई हॉल में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के कार्यकर्ताओं की एक भव्य सभा आयोजित की गई। सभा के अध्यक्ष अन्नासाहेब रोकड़े थे, जबकि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव दयालजी बहादुर और महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष काकासाहेब खंबालकर उपस्थित थे। इसी प्रकार, मुस्ताक बाबा और महाराष्ट्र राज्य के अन्य सभी गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। इस सभा में भीमरावजी डोलस को लोकतांत्रिक तरीके से कल्याण डोंबिवली जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है, वही माणिकराव उघडे कल्याण डोंबिवली जिले के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गय। प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुहास जगताप द्वारा चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। राजू रानदिवे को जिला मुख्य प्रवक्ता और रमेश बर्वे को जिला सचिव चुना गया। वहीं किशोर मगरे को डोंबिवली अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शिवाजीराव मस्के के साथ कई युवाओं ने युवा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आरपीआई पार्टी में शामिल हुए।
