- साची लॉजिंग में ASI ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ।
- दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एक हेड क्लर्क पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस जांच में जुटी ।
ठाणे : नवी मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच (SB) में तैनात एक असिस्टेंट सब – इंस्पेक्टर (ASI) की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है ऐरोली स्थित साची लॉजिंग में ASI ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना रबाले MIDC पुलिस स्टेशन की सीमा में सामने आई है , मिली जानकारी के अनुसार आत्महत्या से पहले ASI ने सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट और वीडियो पोस्ट किया था इन पोस्ट में उन्होंने कथित तौर पर दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और एक हेड क्लर्क को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है ।
गौरतलब है कि घटना के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट और वीडियो को जांच के दायरे में लिया है लेकिन लोगों में यह चर्चा है कि आखिर ASI ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया ? क्या वास्तव में उन्हें किसी तरह का दबाव या प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी ? या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी ? इन तमाम सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस जांच कर रही है , पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता क्या है और ASI की मौत के पीछे की पूरी परिस्थितियाँ क्या थी ।
एक पुलिसकर्मी द्वारा इस तरह का कदम उठाए जाने से नवी मुंबई पुलिस महकमे में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है फिलहाल मामले में पुलिस की आधिकारिक जांच जारी है और आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी मामले में पुलिस की आधिकारिक जानकारी और आगे की कार्रवाई का इंतजार है ?

Post Views: 11