- महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए राकेश चौबे
मुंबई : आजाद अधिकार सेना ने राकेश चौबे
को एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। राकेश चौबे
को आजाद अधिकार सेना का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है. आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, राष्ट्रीय महासचिव/प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर के निर्देश पर यह नियुक्ति की गई है. आजाद अधिकार सेना ने उम्मीद जताई है कि राकेश चौबे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और इसका प्रचार-प्रसार विस्तार बढ़ेगा ।अपनी नियुक्ति पर राकेश चौबे ने कहा है कि आजाद अधिकार सेना ने जो मुझे बड़ी जवाब देही और जिम्मेदारी दी है. जिसको मैं पूरी निष्ठा के साथ निभाऊँगा. इस नियुक्ति के बाद महाराष्ट्र के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है ।

Post Views: 55