- क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन ।
ठाणे : क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक में संस्था के आगामी दो वर्षों के कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी मार्गदर्शकों, वरिष्ठ सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने नई टीम पर अपना विश्वास व्यक्त किया। संस्था के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने बताया कि विजय प्रताप सिंह को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुनील कुमार सिंह को महासचिव, राजनाथ सिंह को कोषाध्यक्ष तथा प्रदीप सिंह को मीडिया प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के युवाओं को जोड़ने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को गति देने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी दो वर्षों में संस्था का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
