अवैध पिस्टल बेचने आए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

  • अवैध पिस्टल बेचने आए एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

डोंबिवली : कल्याण पूर्व क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोळशेवाडी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्टल बेचने के इरादे से आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक कल्याण पूर्व के 100 फीट रोड इलाके में पिस्टल बेचने आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल झेंडे और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अशोक होनमाने के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक हेमंत गुरव एवं क्राइम पुलिस निरीक्षक गणेश न्हायदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया।रात करीब साढ़े बारह बजे संदिग्ध युवक के मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसकी पहचान निलेश शिरसागर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल बरामद हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद पिस्टल कहां से लाई गई थी, इसे किसे बेचा जाना था और इस अवैध हथियार तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की गहन जांच जारी है।