जिला परिषद और विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी शिवसेना, नासिक से डॉ. श्रीकांत शिंदे के राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत ।

  • जिला परिषद और विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुटी शिवसेना, नासिक से डॉ. श्रीकांत शिंदे के राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत ।
  • सवा लाख से ज्यादा बीएलओ की नियुक्ति शिवसेना ने की – श्रीकांत शिंदे 

नासिक : आगामी जिला परिषद और विधान परिषद चुनावों की पृष्ठभूमि में शिवसेना संगठन को और अधिक मजबूत, सक्षम और बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शिवसेना संसदीय दल के नेता और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने महाराष्ट्र में अपने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की है। इस दौरे की शुरुआत नासिक से हुई। दौरे के दौरान डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री दादा भुसे और गुलाबराव पाटिल , सुहास कांदे ,भाऊसाहेब चौधरी , आनंद परांजपे ,उन्मेष पाटिल के साथ साथ कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि जिला परिषद चुनाव को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि नासिक दौरे के तहत इगतपुरी और देवळाली विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा की गई और करीब ढाई घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने, नगर परिषद से लेकर विधान परिषद चुनावों तक पार्टी की ताकत का आकलन करने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर सभी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही, आगामी एसआईआर प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए सभी क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्ति हुई है या नहीं, इसकी भी समीक्षा की गई। डॉ. शिंदे ने बताया कि आने वाले समय में महाराष्ट्र के २२ जिलों और १०० विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया जाएगा, साथ ही जहां विधान परिषद चुनाव होने हैं वहां पर भी डोरे किए जाएंगे इसके साथ ही जिन १५८ क्षेत्रों में जह जिला परिषद के चुनाव हो चुके है वहां बीएलए नियुक्ति की पूरी जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी मंत्री उदय सामंत और सांसद राहुल शेवाले को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ३० जून से घर-घर जाकर एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में हर क्षेत्र में बीएलए की नियुक्ति आवश्यक है। अब तक शिवसेना की ओर से पूरे महाराष्ट्र में लगभग सवा लाख बीएलए नियुक्त किए जा चुके हैं और शेष नियुक्तियां भी जल्द पूरी की जाएंगी। बैठकों में उठाए गए मुद्दों और सुझावों को मंत्रियों द्वारा नोट किया गया है, जिन पर जल्द समन्वय कर कार्रवाई की जाएगी। डॉ. श्रीकांत शिंदे ने कहा कि शिवसेना का संगठन मजबूत है और पार्टी को चुनावों में अच्छे परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि नासिक महानगरपालिका में पार्टी को जीत नहीं मिली, लेकिन कई स्थानों पर बहुत कम मतों के अंतर से हार हुई। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास शिवसेना और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व पर कायम है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं की राय और भावनाओं को समझना है। यदि कार्यकर्ता अपनी बात नहीं रखेंगे, तो उनकी भावनाएं नेतृत्व तक नहीं पहुंच पाएंगी और समस्याओं का समाधान भी संभव नहीं होगा।डॉ. शिंदे ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में शिवसेना १०० प्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेगी।