हफ्ता ना देने पर जान से मारने की धमकी ।

हफ्ता ना देने पर जान से मारने की धमकी ।

कल्याण : परहित चैरिटेबल सोसायटी के अध्यक्ष विशाल कुमार गुप्ता जो की समाज सेवा का कार्य करते है । गरीबो और आदिवासीयो को न्याय दिलाने में मदद करते है । गति दिनों पहले टिटवाला पुलिस स्टेशन तथा उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में नवीन हेमदास जेसवानी और रिंकू जेसवानी, बहादुर करोतीया व सूर्यवंशी जो की जेसवानी के दोस्त है । इन्होंने विशाल कुमार गुप्ता को 90 लाख रूपये का हफ्ता देने की मांग की है । यदि 90 लाख नहीं मिला तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार देंगे । मिली जानकारी के अनुसार मौजे रायते तालुका कल्याण जिला ठाणे में स्थित सर्वे नबर 121 फ़ भूमिक विवाद कल्याण कोर्ट में केस नंबर 307/2024 चल रहा है इस मामले में विशाल कुमार गुप्ता, शंकर सोनी , कृष्ण कुमार सिंह इनको कानूनी रूप से मदद कर रहे है । शिकायतकर्ता के अनुसार दिनांक 22 /3 /2006 नवीन हेमदास जेसवानी , बहादुर करोतीया के साथ दो तीन गुंडो ने गुप्ता के ऑफिस आए वहां काम करने वाले कर्मचारी किशन भोईर को मां बहन की गाली देते हए बोला अपने गुप्ता को बता देना यदि हमें 90 लाख रुपए समय पर नहीं मिले तो तुम्हें और तुम्हारे मालिक गुप्ता को जान से मार देंगे । इस घटना की जानकारी टिटवाला और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में दे दी गई है । ज्ञात होगी नवीन हेमदास जेसवानी व रिंकू जेसवानी ,बहादुर करोतीया तीनों अपराधी के प्रवृति के लोग है इनके खिलाफ टिटवाला और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में मामले दर्ज है । इस घटना के बाद दहशत के साए में रह रहे गुप्ता और भोईर के परिवार ने उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से अपने जान माल की रक्षा की मांग की है । नवीन हेमदास जेसवानी व रिंकू जेसवानी ,बहादुर करोतीया इन लोगों की अगर पुलिस ने जांच की तो और भी ठगी के कई मामले सामने आ सकते है ।