गणगौर पर्व का भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ सामूहिक उद्यापन:
शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज माध्यम महिला मंडल द्वारा बीस जोड़ों का सामूहिक गणगौर उद्यापन कार्यक्रम आयोजित:
हिन्द सागर@भूपेश कश्यप,बेंगलुरू: शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के माध्यम महिला मंडल के अध्यक्ष संतोष सुनील शर्मा एवं चंद्रा शर्मा के नेतृत्व में आज शनिवार को जे.पी.नगर स्थित सूर्य मंदिर परिसर में करीब बीस जोड़ों का सामूहिक गणगौर उद्यापन महोत्सव के रूप में आयोजित हुआ। प्रातः ईसर-गणगौर पूजन हुआ जिसमें वृतार्थी विवाहित महिलाओं ने सामुहिक रूप से अपने परिवार की खुशहाली तथा अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर एवं कन्याओं ने सुयोग्य वर पाने के उपलक्ष्य पंडित श्रेयांश पांडे के आचार्यत्व में ईसर-गणगौर का भव्य पूजन उद्यापन किया गया। वहीं सामुहिक रूप से महिलाओं ने पीपल पूजन भी किया। तत्पश्चात महाआरती का आयोजन शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा की उपस्थिति में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक वेषभूषा में सुसज्जित महिलाओं ने मंगलगीत गाते हुए ईसर-गणगौर की प्रतिमाओं साथ ढोल-नगाड़ों के वादन में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर संतोष शर्मा, चंद्रा शर्मा, सरला शर्मा, सुनीता शर्मा, माधुरी शर्मा, मनीषा शर्मा, शांता शर्मा, प्रीति शर्मा, शीतल शर्मा, शोभा शर्मा, पूनम शर्मा, अल्का शर्मा, हेमा शर्मा, दिव्या शर्मा, स्मिता शर्मा, रेखा शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, मंजु शर्मा, पद्मा शर्मा, जय श्री शर्मा, शोभा कश्यप, मोनिका शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।