- सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नाबालिग लड़कियों से वेश्यावृत्ति कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार, 4 नाबालिग मुक्त
ठाणे : ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने मुंब्रा में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंडाफोड़ किया है। नाबालिग लड़कियों को फुसलाकर वेश्यावृत्ति कराने वाली एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से 4 नाबालिग पीड़िताओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कौसा, मुंब्रा-पनवेल रोड, बायपास सर्कल के पास स्थित ताज इन फैमिली रेस्टोरेंट, अल-घदीर पैलेस में एक महिला दलाल पीड़ित और असहाय लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए बुलाती है।
सूचना के आधार पर गुन्हे शाखा की अनैतिक मानव वाहतूक प्रतिबंध कक्षा ने 2 नवंबर को शाम 4.15 बजे उक्त रेस्टोरेंट में जाल बिछाकर महिला दलाल को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 4 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया। आरोपी महिला के खिलाफ मुंब्रा पुलिस स्टेशन में गुन्हा रजि. नंबर 1985/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 143(1), 143(3) और स्त्री व मुली अनैतिक व्यापार (प्रतिबंध) अधिनियम 1956 की धारा 4 व 5 के तहत 3 नवंबर को सुबह 09:39 बजे मामला दर्ज किया गया है। सभी 4 पीड़ित नाबालिग लड़कियों को सुरक्षा की दृष्टि से सुधार गृह में रखा गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (गुन्हे) अमरसिंह जाधव के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतिबंध) मदन बल्लाल, वपोनि/अंजली आंधले, मसपोनि स्नेहल शिंदे, श्रेणी पोउपनि निलेश शिरसागर, सपोउपनि व्ही.आर. पाटील और टीम ने की है।

Post Views: 28