- 19 करोड़ के टेंडर को लेकर भाजपा-शिवसेना फिर आमने-सामने!
- स्थायी समिति की बैठक में ठेकेदारों की नियुक्ति को लेकर विवाद
उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका की स्थायी समिति की बैठक में ठेके देने के मुद्दे को लेकर भाजपा और शिवसेना एक बार फिर आमने-सामने आ गए। भाजपा नगरसेवकों ने शिवसेना की ओर से रखे गए प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। हालांकि बहुमत के आधार पर शिवसेना ने भाजपा के विरोध को दरकिनार करते हुए करीब *19 करोड़ 44 लाख रुपये* का ठेका पारित कर चंद्रमय कंस्ट्रक्शन कंपनी को देने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया।
स्थायी समिति की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए निविदा निकालने तथा संबंधित कार्यों के लिए ठेकेदारों की नियुक्ति से जुड़े प्रस्ताव रखे गए थे। इन प्रस्तावों में करीब 19 करोड़ 44 लाख रुपये के ठेके का मुद्दा भी शामिल था।
ठेकेदारों की नियुक्ति को लेकर भाजपा सदस्यों ने तीव्र आपत्ति जताते हुए प्रस्ताव का विरोध किया। भाजपा सदस्यों का कहना था कि ठेकेदारों की नियुक्ति के मामले में *पारदर्शिता बरती जानी चाहिए।* इस मुद्दे पर भाजपा और शिवसेना सदस्यों के बीच बैठक में जोरदार मतभेद देखने को मिला। हालांकि, बहुमत शिवसेना के पक्ष में होने के कारण भाजपा के विरोध के बावजूद संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इससे स्थायी समिति की बैठक में एक बार फिर दोनों दलों के बीच *राजनीतिक टकराव* सामने आया।
महानगरपालिका में विकास कार्यों और ठेकों को लेकर भाजपा तथा शिवसेना के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं। अब 19 करोड़ से अधिक के इस टेंडर को लेकर हुए सियासी टकराव ने दोनों दलों के बीच राजनीतिक खींचतान को और बड़ा दिया है।

Post Views: 14