कल्याण में पेड़ों पर कील ठोकने और पोस्टर लगाने वालों पर होगी FIR, KDMC ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम ।

  • कल्याण में पेड़ों पर कील ठोकने और पोस्टर लगाने वालों पर होगी FIR, KDMC ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम ।

डोबिवली : KDMC के उद्यान विभाग ने सख्त चेतावनी जारी की है। शहर में पेड़ों पर कील ठोक कर विज्ञापन, पोस्टर, भिंतीपत्रक लगाना और पेड़ों पर बिजली की झालर लगाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मुख्य उद्यान अधीक्षक संजय जाधव ने कहा कि कई व्यापारी अपने प्रचार के लिए पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे पर्यावरण और शहर की सुंदरता दोनों खराब हो रहे हैं। प्रशासन ने सभी संबंधितों को 7 दिन के अंदर अपने बोर्ड, पोस्टर और लाइटें खुद हटाने को कहा है। नहीं हटाने पर महाराष्ट्र विद्रुपीकरण प्रतिबंध अधिनियम 1995 के तहत केस दर्ज होगा और पेड़ संरक्षण अधिनियम 1975 के तहत भी कड़ी कार्रवाई होगी।