कल्याण ग्रामीण में दिवाली की सौगात, विधायक राजेश मोरे ने प्रभाग 28 में बांटा दिवाली साहित्य ।

  • कल्याण ग्रामीण में दिवाली की सौगात, विधायक राजेश मोरे ने प्रभाग 28 में बांटा दिवाली साहित्य ।
डोबिवली : कल्याण ग्रामीण के विधायक राजेश गोवर्धन मोरे और पूर्व नगरसेविका भारती ताई राजेश मोरे की पहल पर प्रभाग क्रमांक 28 के दत्तनगर और संगीतावाडी में हर साल की तरह इस साल भी दिवाली साहित्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। त्योहार की खुशी हर घर तक पहुंचे, इसी भावना से यह आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक राजेश मोरे, ग प्रभाग समिति सभापति सूरज राजन मराठे, नगरसेविका ज्योति राजन मराठे, नगरसेविका दीपाली स्वप्निल पाटील और शिवसेना के पदाधिकारी मौजूद रहे।