-
ठाणे में विभाग प्रमुख की हत्या की निंदा; पुर्णेकर परिवार के दुख पर राजनीति न करें – विधायक राजेश मोरे
डोंबिवली : ठाणे में शिवसेना के विभाग प्रमुख प्रदीप पुर्णेकर की निर्मम हत्या की शिवसेना ने आज पत्रकार परिषद कर कड़ी निंदा की। विधायक राजेश मोरे ने कहा कि यह हत्या बेहद गलत तरीके से हुई है और निंदनीय है। आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित पुर्णेकर परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस परिवार को शिवसेना का पहले भी समर्थन था, आज भी है और आगे भी रहेगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “पुर्णेकर परिवार पर इतना बड़ा आघात हुआ है, ऐसे में उन्हें सहारा देने के बजाय विपक्षी नेता इस घटना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्हें देश, मुंबई, महाराष्ट्र में कहीं जगह नहीं मिली, इसलिए महाराष्ट्र के नेता और शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे को परेशान करने और उन पर आरोप लगाने का काम कर रहे हैं। “हमें विधायक पद, नगरसेवक पद महत्वपूर्ण नहीं है, हमें शिवसेना महत्वपूर्ण है। शिवसेना संघर्ष से बना हुआ दल है। हम वंदनीय बाला साहेब ठाकरे और धर्मवीर आनंद दिघे के विचारों से बने हैं। हमारे आदर्श एकनाथ शिंदे हैं। अगर हमारे आदर्श पर कोई आरोप लगाएगा तो असली शिवसैनिक इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। दोबारा ऐसी राजनीति हुई तो शिवसैनिक सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे,” ऐसी चेतावनी उन्होंने दी। पत्रकार परिषद में शिवसेना के नगरसेवक विश्वनाथ राणे, उपजिल्हाप्रमुख राजेश कदम , शहर सचिव संतोष चव्हाण, माजी नगरसेवक जनार्दन म्हात्रे, पदाधिकारी और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थीं।

Post Views: 423