- महापौर हर्षाली चौधरी-थविल ने उंबर्डे और बारावे घनकचरा प्रकल्प का किया निरीक्षण ।
कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की महापौर एड. हर्षाली विजय चौधरी-थविल ने गुरुवार को कल्याण पश्चिम स्थित उंबर्डे और बारावे घनकचरा प्रकल्प का दौरा कर निरीक्षण किया। इस दौरान ‘ब’ प्रभाग क्षेत्र सभापति सुप्रिया भोईर, नगरसेवक जयवंत भोईर, नगरसेविका शालिनी वायले, घनकचरा विभाग के उपायुक्त रामदास कोकरे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान कचरे के उचित प्रबंधन, कचरे का वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण और उसकी सही विल्हेवाट को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भविष्य में आधुनिक तकनीक की मदद से कचरे की प्रोसेसिंग कर पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण पर नियंत्रण और नागरिकों को स्वच्छ व स्वास्थ्यवर्धक परिसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

Post Views: 28