विरार-अलिबाग कॉरिडोर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दो, सांसद बाळ्या मामा की मांग ।

  • विरार-अलिबाग कॉरिडोर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दो, सांसद बाळ्या मामा की मांग ।
कल्याण :  विरार-अलिबाग मल्टीमॉडल कॉरिडोर और भिवंडी तालुका के हाई वोल्टेज पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट से प्रभावित होने वाले किसानों को उचित मुआवजा मिले, इसको लेकर सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से मांग की है। इसको लेकर एनसीपी (शरद पवार) के युवा नेता सुमित म्हात्रे ने गुरुवार को सांसद सुप्रिया सुले के साथ राजस्व मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित किसान मौजूद रहे। सांसद ने मांग की है कि कॉरिडोर के लिए बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहण हो रहा है, इसलिए मुआवजा तय करने के लिए नई दर निर्धारण समिति बनाई जाए और उसमें प्रभावित किसानों या उनके प्रतिनिधियों को शामिल किया जाए। अधिग्रहित जमीन के लिए समान रूप से गुणांक दो लागू कर गांव-वार उचित दर तय की जाए और पुनर्वास किया जाए।
खावडा 4 सी पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के तहत भिवंडी के 20 गांवों से हाईटेंशन लाइनें गुजरेंगी। इससे जमीन के उपयोग पर पाबंदी लगेगी। इसलिए सिर्फ टावर के लिए नहीं, बल्कि लाइनों के नीचे आने वाली पूरी प्रभावित जमीन के लिए भी मुआवजा दिया जाए। राजस्व मंत्री बावनकुले ने इस मुद्दे पर विशेष बैठक बुलाकर चर्चा करने और किसानों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है, ऐसा सुमित म्हात्रे ने बताया।