- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की उपस्थिति में मुख्यमंत्री सहायता कोष को सौंपा धनादेश ।
डोंबिवली : महाराष्ट्र में सूखे के संकट को देखते हुए प्रभावित लोगों की सहायता के लिए डोंबिवली के नमो रमो नवरात्रि समिति और व्यापारी मंडल ने सराहनीय पहल की है। दोनों संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री सहायता कोष कक्ष को 51 लाख रुपये का धनादेश सौंपा गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं डोंबिवली के विधायक रविंद्र चव्हाण उपस्थित रहे। नवरात्रि उत्सव के माध्यम से सामाजिक दायित्व निभाने की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है। धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने के साथ जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आकर समिति और व्यापारी मंडल ने सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। सूखे के संकट के बीच आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के इस प्रयास को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की एक सकारात्मक मिसाल माना जा रहा है।

Post Views: 31