- ‘नमो रमो’ नवरात्रि गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभहुआ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर उत्सव की शुरुआत ।
डोंबिवली : डोंबिवली पूर्व स्थित सावलाराम महाराज खेल परिसर में ‘नमो रमो’ नवरात्रि गरबा उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर उत्सव की शुरुआत की। इस अवसर पर गरबा प्रेमियों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रविंद्र चव्हाण अपने परिवार, मित्रों और भाजपा सदस्यों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ‘नमो रमो’ नवरात्रि उत्सव का आयोजन कई वर्षों से किया जा रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में डोंबिवली सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों गरबा प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान फिल्मी कलाकारों और जानी-मानी हस्तियों के भी पहुंचने की संभावना है। उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। परिसर में पुलिस बंदोबस्त के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। आयोजकों ने गरबा प्रेमियों के लिए भव्य पंडाल तैयार किया है। परिसर को आकर्षक सजावट और विशेष प्रतीकों से सजाया गया है। भीड़ के बीच गरबा खेलने वालों की सुविधा के लिए कूलिंग सिस्टम की व्यवस्था की गई है। प्रसिद्ध संगीत समूह की प्रस्तुतियां भी उत्सव का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। गायक अपनी प्रस्तुतियों से गरबा प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

Post Views: 28